छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक: ‘बदलाव’ का महोत्सवः ट्रैफिक अवेयरनेस को लेकर शॉर्ट फिल्म भेजने की बढ़ाई गई डेट, आप भी लाना चाहते हैं बदलाव तो बनाकर भेजें Short Film…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक अवेयरनेस को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस फिल्म महोत्सव में सभी को भाग लेने का अवसर दिया गया है. इसका टॉपिक ट्रैफिक नियमों और उसकी जागरुकता को लेकर रहेगा. फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है. वहीं शॉर्ट फिल्म को 19 अगस्त तक भेजा जा सकेगा. सितम्बर के पहले हफ्ते में जीतने वाली शॉर्ट फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा और इनाम दिया जाएगा.

ट्रैफिक अवेयरनेस को लेकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन राजधानी में सितम्बर में किया जाएगा. इस आयोजन में 17 राज्यों से शॉट फिल्म की एंट्री आ चुकी है. वहीं लोगों का उत्साह देखते हुई पंजीयन की तारीख बढ़ा दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button