छत्तीसगढ़

राजधानी में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा पर उत्सव का माहौल: सीएम साय ने छेरापहरा की रस्म अदा कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद

Rath Yatra in Raipur: आज रथयात्रा का महापर्व है. आज ओडिशा केकी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी बड़े धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई. रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रभु की रथयात्रा निकली. इस महापर्व के मौके पर राजधानी में सुबह से ही उत्सव का माहौल है. वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल विष्वभूषण हरिचंदन, पूर्व सीएम बघेल और  सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई दिग्गज नेता भी प्रभु का आशिर्वाद पाने मंदिर पहुंच गए हैं. सीएम साय ने छेरापहरा का पारंपरिक अनुष्ठान किया और सोने की झाडू से झाडू लगाकर इसके बाद मुख्यमंत्री साय ने प्रभु जगन्नाथ की प्रतिमा को रथ तक लेकर गए और रथयात्रा का शुभारंभ किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button