देश

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता सुधांशु पहुंचे महाकाल की शरण मेंः श्री महाकालेश्वर भगवान के किए दर्शन, Video

उज्जैन। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता सुधांशु पाण्डे (अनुपमा धारावाहिक का वनराज) उज्जैन भगवान महाकाल की शरण में पहुंचे। सोमवार सुबह 11 बजे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा सेट्टी परिजनों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। अभिनेत्री यहा बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं।

शिल्पा शेट्टी ने नंदी हॉल में परिजनों के साथ बैठकर महाकाल के दर्शन किए, उन्होने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. वह यहां बिलकुल साधारण गुलाबी वस्त्र में परिजनों के साथ नजर आई. महाकाल के दरबार पर हमेशा बड़े – बड़े फ़िल्मी सितारे साधारण वस्त्रों में नजर आते है. आज भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पहनावे को देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं. भारतीय परिधान साड़ी में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची थी.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button