छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट 2025 पेश कर रहे हैं…VIDEO

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट 2025 पेश कर रहे हैं। इससे पहले ओपी चौधरी ने कहा कि, इस साल का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। चौधरी ने कहा था कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों को फ्री होल्ड करने का मामला सदन में उठा। भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के मकानों के फ्री होल्ड के हजारों मामले सामने आए थे, लेकिन फ्री होल्ड नहीं हो पाया। इस पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक लाया जाएगा। फ्री होल्ड का विषय उस संशोधन में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button