छत्तीसगढ़

सद्भावना दिवस के तौर पर मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, 18 अगस्त को शासकीय कर्मी लेंगे सद्भावना की शपथ…

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है. 19 और 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने की वजह से 18 अगस्त को शासकीय कार्यालयों में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा ली जाएगी.

राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस संबंध में सभी शासकीय विभागों को पत्र जारी किया गया है. इसमें बताया कि राज्य शासन ने सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करने और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने के ध्येय से सद्भावना दिवस मनाया जाता है. 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा अपने कार्यालय-कक्ष में शाम 4.30 बजे शपथ ली जायगी.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button