छत्तीसगढ़

अपार्टमेंट में मौत का खेलः ट्रेनी एयर होस्टेस का इस बात को लेकर सफाई कर्मचारी से विवाद, रेप की कोशिश, फिर चाकू से हमला कर छीन ली सांसें…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की ट्रेनी एयर होस्टेस रूपल ओगरे का शव रायपुर लाया गया है. मुंबई के मरोल इलाके में रायपुर की रहने वाली रूपल ओगरे की रविवार को उसके फ्लैट में गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. रूपल ट्रेनी एयर होस्टेस थी. हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.

जांच के दौरान पता चला कि, आरोपी विक्रम पीड़िता के अपार्टमेंट में बंद पाइपलाइन को साफ करने के लिए गया था. इस दौरान एयर होस्टेस ने किसी बात पर नाराजगी जताई. बात बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया था. महिला के विरोध करने पर आरोपी गुस्से में आकर धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फ्लैट का दरवाजा बंद कर अपने गांव तुंगा चला गया.

वहीं जब आरोपी के पत्नी ने उसकी चोटों और खून से सने कपड़ों के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि, टूटे हुए सीसे को उठाते समय उसे मामूली चोटें आईं है. आरोपी की पत्नी भी उसी अपार्टमेंट में सफाई का काम करती है. घटना वाले दिन वह छुट्टी पर थी. पुलिस ने बताया कि, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और लगभग एक दशक से उसी सोसायटी में सफाई कर्मचारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button