छत्तीसगढ़

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं गवर्नर

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन गुरुवार से अपने तीन दिवसीय प्रवास पर दिल्ली पहुंचे हुए हैं. जहां उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की थी.

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में विश्वभूषण हरिचंदन की पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहली मुलाकात है. बता दें कि राज्यपाल हरिचंदन 2 से 5 मार्च तक दिल्ली प्रवास पर रहेंगे और 6 मार्च को रायपुर लौटेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button