छत्तीसगढ़देश

आधी रात बदल गए 9 राज्यों के राज्यपाल: कटारिया बने पंजाब के नए गवर्नर, संतोष कुमार को झारखंड और लक्ष्मण प्रसाद को असम की कमान, देखें पूरी सूची- New Governors

New Governors: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), झारखंड (Jharkhand) और महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत 9 राज्यों के राज्यपाल शनिवार आधी रात बदल गए हैं। राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने शनिवार को पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने 9 राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा भी की। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बने हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य झारखंड की कमान संतोष कुमार गंगवार को मिली है।

इसके साथ ही रमेश बैस को महाराष्ट्र राज्यपाल से हटा दिया गया है। झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

इन राज्यों में मिले नए राज्यपाल

  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button