Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.09% वोटिंग, करनाल उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी, सीएम नायब सिंह सैनी ने डाला वोट
aryana Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 Live: आम चुनाव 2024 के छठे चरण में आज (25 मई, 2024) हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। इस चरण में राज्य के सभी 10 संसदीय क्षेत्रों अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस की कुमारी सैलजा सहित 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा में 207 पुरुष और 16 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में दो करोड़ से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
साल 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। बीजेपी अपनी पिछली सफलता को दोहराते हुए हरियाणा में अपना गढ़ बरकरार रखना चाहती है। हालांकि, भगवा पार्टी को JJP और INLD जैसी अन्य स्थानीय पार्टियों के साथ कांग्रेस द्वारा जोरदार चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
Live: (12:40) पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
बिहार के पाटलिपुत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इंडी गठबंधन की एक ओर साजिश का भी अभी कोलकाता हाईकोर्ट ने देश के सामने खुलासा कर दिया है। इंडी वालों ने बंगाल में 77 मुस्लिम जातियों को खटाखट-खटाखट एक झटके में OBC का दर्जा दे दिया। इसके बाद सरकारी नौकरियों में जो लाभ अति पिछड़ों और OBC जातियों को मिलना चाहिए था, वो इन 77 मुस्लिम जातियों को मिलने लगा।”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (12:25) अभय सिंह चौटाला ने डाला वोट
हरियाणा के सिरसा में INLD नेता अभय सिंह चौटाला ने पी.एम.श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “कांग्रेस और भाजपा की गलतफहमी लोग दूर कर देंगे। लोगों का विश्वास INLD पार्टी के प्रति काफी बढ़ा है। नतीजे बहुत चौकाने वाले होंगे।”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (12:10) 11 बजे तक किस संसदीय क्षेत्र में कितना हुआ मतदान
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में शनिवार सुबह 11 बजे तक 22.09 फीसदी वोटिंग दर्ज किया गया है। अंबाला में 22.30 प्रतिशत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 24.32%, फरीदाबाद में 19.55%, गुरुग्राम में 17.42%, हिसार में 22.18%, करनाल में 22.04%, कुरूक्षेत्र में 26.10%, रोहतक में 22.15%, सिरसा में 24.71% और सोनीपत में 22.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:55) हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.09% मतदान
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव के दौरान शुरुआती चार घंटों में यानी सुबह 11 बजे तक 22.09 प्रतिशत मतदान हुआ। करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। करनाल विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधायक पद से इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:35) करनाल में उपचुनाव के लिए भी डाले जा रहे वोट
हरियाणा की 10 लोकसभा सीट पर चुनाव के दौरान शुरुआती दो घंटों में 8.31 प्रतिशत मतदान हुआ। करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनावी मैदान में हैं। करनाल विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विधायक पद से इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:25) उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिल्ली में किया मतदान
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश ने शनिवार को लोकसभा Chunav के लिए राजधानी दिल्ली के एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। धनखड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में सीपीडब्ल्यूडी सेवा केंद्र स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। वह और उनकी पत्नी कतार में खड़े रहे और मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (11:02) अंबाला में बीजेपी-कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबला
अंबाला में 2024 के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक करीबी मुकाबला देखने को मिलेगा। परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों को कितनी अच्छी तरह उठा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रभाव बरकरार रखने के उद्देश्य से बंटो कटारिया को मैदान में उतारा है। वहीं, वरुण चौधरी आम चुनाव में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह बीजेपी उम्मीदवार के सामने मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं। अंबाला अपने औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है। शहर में कई छोटे और मध्यम उद्यम हैं जो इसकी अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (10:42) सुबह 9 बजे तक किस जिले में कितना हुआ मतदान
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में शनिवार सुबह 9 बजे तक 8.31 फीसदी वोटिंग दर्ज किया गया है। अंबाला में 6.92 प्रतिशत, भिवानी-महेंद्रगढ़ में 10.26%, फरीदाबाद में 5.46%, गुरुग्राम में 6.20%, हिसार में 07.44%, करनाल में 9.29%, कुरूक्षेत्र में 9.92%, रोहतक में 10.22%, सिरसा में 9.81% और सोनीपत में 9.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (10:03) हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 8.31% वोटिंग
हरियाणा में सुबह 9 बजे तक 8.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। आम चुनाव 2024 के छठे चरण में आज (25 मई, 2024) हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:43) अंबाला में वोटिंग के लिए उमड़े लोग
हरियाणा के अंबाला में मतदान के लिए भारी संख्या में वोटर सुबह-सुबह वोट डालने के लिए पहुंचे हैं। कैंट के प्राचीन हाथी खाना मंदिर के बूथ नंबर 123 पर सबसे अधिक भीड़ है। इसी बूथ पर दो किडनी फेल मतदाता सोमनाथ ने भी मतदान किया। जबकि अंबाला कैंट में 83 नंबर बूथ को पिंक बूथ मतदाताओं में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। यह बूथ पूरी तरह से गुलाबी थीम पर सजा हुआ है और यहां पर पोलिंग पार्टी में महिला वर्कर्स शामिल है।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:32) भूपिंदर सिंह हुड्डा ने की मतदान करने की अपील
हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा, ”मैं हरियाणा के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करें और बड़ी संख्या में मतदान करें।” वहीं, उनके बेटे और रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि सिर्फ रोहतक सीट ही नहीं बल्कि कांग्रेस और उसका गठबंधन हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे…”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:17) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया मतदान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना मतदान किया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छठे चरण के तहत 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तरी पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और चांदनी चौक लोकसभा सीटें शामिल हैं।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (09:05) कांग्रेस ने किया सभी 10 सीटों पर जीत का दावा
हरियाणा के रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि सिर्फ रोहतक सीट ही नहीं बल्कि कांग्रेस और उसका गठबंधन हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतेंगे।”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:50) पीएम मोदी ने की मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, “लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:40) बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल ने किया मतदान
बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल ने उनकी पत्नी के साथ कुरूक्षेत्र में अपना वोट डाला। कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें बीजेपी की तरफ से कारोबारी नवीन जिंदल, AAP के सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय चौटाला चुनावी मैदान में हैं। इस संसदीय क्षेत्र में तीन जिले शामिल हैं।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:20) JJP नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान
JJP नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शनिवार सुबह हरियाणा के सिरसा में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें और बदलाव के लिए वोट करें।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (08:12) 2019 में सभी सीटों पर बीजेपी की हुई थी जीत
हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस की कुमारी सैलजा सहित 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में हरियाणा में 207 पुरुष और 16 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में दो करोड़ से अधिक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। साल 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी।
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (07:55) हरियाणा के सीएम ने किया मतदान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मंदसौर में अपना वोट डाला। इस दौरान सैनी ने कहा, “लोकतंत्र का महापर्व है। हम सभी को इसकी मजबूती के लिए इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मैं सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि मतदान करें। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में भारत ने विकास की एक नई दिशा तय की है। आज पूरे विश्व में भारत ऊंचाई पर पहुंचा है।”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (07:45) पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्ट ने डाला वोट
हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने अपना वोट डाला। खट्टर ने अपना वोट डालने के बाद कहा, “आज लोकतंत्र का महा पर्व हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मुझे अपने बूथ पर पहला वोट डालने का अवसर प्राप्त हुआ। इस महा पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। वोट जरूर डालें। मैं शाम तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक बार जाकर आऊंगा। चुनाव शांतिपूर्वक होना चाहिए।”
Haryana Lok Sabha Chunav 2024 Live: (07:35) हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग शुरू
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनाव और करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए शनिवार (25 मई) को सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस की कुमारी सैलजा सहित 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
कितने सीटों पर कौन लड़ रहा चुनाव?
हरियाणा में बीजेपी सभी 10 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस जहां 9 सीटों पर लड़ रही है। जबकि आम आमदी पार्टी (AAP) एक एकमात्र सीट कुरूक्षेत्र पर लड़ रही है। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल सीट से मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने उद्योगपति नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ राज बब्बर पर दांव लगाया है। सबसे पुरानी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुडा को बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा के खिलाफ रोहतक से मैदान में उतारा है।
किस सीट पर किससे है लड़ाई?
अंबाला: अंबाला में 2024 के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच एक करीबी मुकाबला देखने को मिलेगा। परिणाम इस बात पर निर्भर करेगा कि उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों को कितनी अच्छी तरह उठा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस निर्वाचन क्षेत्र में अपना प्रभाव बरकरार रखने के उद्देश्य से बंटो कटारिया को मैदान में उतारा है। वहीं, वरुण चौधरी आम चुनाव में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह बीजेपी उम्मीदवार के सामने मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रहे हैं। अंबाला अपने औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाना जाता है। शहर में कई छोटे और मध्यम उद्यम हैं जो इसकी अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।
कुरूक्षेत्र: यह शहर भगवद गीता की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। यहां महाभारत का युद्ध लड़ा गया था। भगवान कृष्ण ने इस जगह अर्जुन को अपना गीता उपदेश दिया था। कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें बीजेपी की तरफ से कारोबारी नवीन जिंदल, AAP के सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय चौटाला चुनावी मैदान में हैं। इस संसदीय क्षेत्र में तीन जिले शामिल हैं।
करनाल: करनाल लोकसभा सीट पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। यह सीट राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के 10 साल के शासन की परीक्षा बन गई है। करनाल निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम हरियाणा में व्यापक राजनीतिक रुझानों का विश्लेषण करेंगे। बीजेपी की तरफ से हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के बीच मुकाबला है। पिछले दो कार्यकालों में इस निर्वाचन क्षेत्र का मतदान पैटर्न बीजेपी के पक्ष में रहा है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के आने से इस बार मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
सिरसा: सिरसा निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी आबादी दोनों मतदाता हैं। यह क्षेत्र चुनाव के अंतिम परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाएगा। पिछले सात-आठ सालों से राम रहीम के इलाके से ताल्लुक रखने की वजह से सिरसा बेल्ट अक्सर खबरों में बनी रहती है। सिरसा निर्वाचन क्षेत्र दो पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुखों, कुमारी शैलजा और अशोक तंवर के बीच भयंकर लड़ाई का गवाह बनेगा। तंवर हाल ही में बीजेपी में चले गए थे और चुनाव लड़ने के लिए फाइनल हो गए हैं।
हिसार: हिसार लोकसभा सीट पर बीजेपी के रणजीत सिंह, आईएनएलडी की सुनैना चौटाला, JJP की नैना चौटाला और कांग्रेस के जय प्रकाश के बीच मुकाबला है। हिसार ऐतिहासिक रूप से मतदाताओं की बदलती प्राथमिकताओं के साथ एक चुनावी युद्ध का मैदान रहा है। इस साल का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प हो गया है। हिसार के नतीजे हरियाणा के समग्र राजनीतिक परिदृश्य पर महत्वपूर्ण असर डाल सकते हैं और बड़ी राष्ट्रीय तस्वीर में योगदान दे सकते हैं।
रोहतक: रोहतक लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच बड़ा मुकाबला है। सत्ता पक्ष ने मौजूदा सांसद अरविंद कुमार शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। वह मौजूदा कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुडा को चुनौती दे रहे हैं। रोहतक राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक है, जो यहां की राजनीति को और अधिक महत्वपूर्ण और निर्णायक बनाता है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में रोहतक, झज्जर और दादरी जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने निवर्तमान सांसद कृष्ण पाल को फिर से मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने पुराने महेंद्र प्रताप को टिकट दिया है। फरीदाबाद और तिगांव फरीदाबाद जिले में आते हैं। बीजेपी के कृष्णपाल गूजर के नाम भारी अंतर से मुकाबला जीतने का रिकॉर्ड है।
गुरुग्राम: गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी ने फिर से राव इंद्रजीत को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने बॉलीवुड अभिनेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर को टिकट दिया है। यह सीट रेवाडी जिले के बावल और रेवाडी सहित तीन जिलों को कवर करती है। यह जिला हरियाणा का एक प्रमुख वित्तीय और औद्योगिक केंद्र है। यहां निर्वाचन क्षेत्र का प्रशासनिक मुख्यालय है। गुरुग्राम मेंं कई विदेशी कंपनियां मौजूद हैं।
सोनीपत: सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में जींद शहर और इसके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। जींद अपने ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बीजेपी के मोहन लाल बडौली कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को चुनौती देते नजर आएंगे। यह वह सीट है जहां सोनीपत में दूसरी सबसे ज्यादा जाट आबादी है जो हरियाणा की राजनीति को प्रभावित करती है।


