देश

नई दिल्ली: चलती ट्रेन में युवक ने युवती की मांग में भर दी सिंदूर, पहना दिया मंगलसूत्र, लड़की ने पांव छूकर कहा- मैं आपकी अर्धांगिनी हुई

नई दिल्ली: Chalti Train Main Shaadi  देवउठनी एकादशी के बाद से पूरे देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। शादियों का सीजन शुरू होने के ​साथ ही कई तरह के वीडियो और खबरें सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शादियों के सीजन में मैरिज हॉल हाउस फूल चल रहा है। शादी के लिए जगह नहीं मिलने के चलते कुछ लोग डेट बदल दे रहे हैं तो कुछ अपनी सुविधाओं के अनुसार कार्यक्रम कर रहे हैं। लेकिन इस बीच शादी का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। तो चलिए देखते हैं क्या है इस वीडियो में?

इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक युवक और युवती ट्रेन में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन में लड़का पहले सिंदूर से लड़की की मांग भरता है, उसे मंगलसूत्र पहनाता है। फिर दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। भोले नाथ के जयघोष के साथ यह विवाह संपन्न होता है।

एक यूजर ने लिखा- वाह! यात्रीगण कितना सहयोग कर रहे हैं। दूसरे ने लिखा- जेब में सिंदूर लेकर कौन चलता है भाई। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि सब योजनाबद्ध तरीके से हुआ है। जबकि कुछ यूजर्स इसे वायरल होने का तरीका बता रहे हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपका क्या कहना है? कमेंट में लिखें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button