छत्तीसगढ़

CG बिलासपुर में नकल ने छीनी सांसें: परीक्षा में चीटिंग करते पकड़ी गई छात्रा, हताश होकर लगा ली फांसी

Girl student committed suicide in Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में BSC की परीक्षा के दौरान छात्रा नकल करते पकड़ी गई थी. इसके बाद कॉलेज स्टाफ ने माफिनामा लिखवाने के बाद छात्रा (female student) को छोड़ दिया. घटना से परेशान छात्रा ने घर से बाहर जाकर गनियारी रोड के किनारे फांसी (suicide) लगा ली. मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Girl student committed suicide in Bilaspur

मुंगेली जिले पथरिया क्षेत्र के गंगाद्वारी में रहने वाली नेहा टंडन बिलासपुर के शासकीय जमुना प्रसाद महाविद्यालय में बीएससी सेकेंड इयर की छात्रा थी. वह बड़ी बहन नीतू टंडन और भाई आकाश के साथ चंदेला नगर में अपने बड़े पापा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी.

बुधवार को परीक्षा के दौरान स्टाफ ने छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ लिया. इसकी जानकारी कालेज प्रबंधन को दी गई. कालेज प्रबंधन ने माफीनामा लिखवाने के बाद छात्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की.

Girl student caught cheating in Bilaspur commits suicide

इस घटना से परेशान छात्रा कॉलेज से लौटने के बाद गुमसुम रही. छात्रा भाई-बहन को बिना बताए घर से निकल गई. दूसरे दिन सकरी क्षेत्र के भरनी में युवती की लाश फांसी पर झूलते देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नेहा के परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button