छत्तीसगढ़
CG दुर्ग में लोन दिलाने के नाम पर ठगी : कार्यालय बंद कर भागने के फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा
दुर्ग. इंदौर से भिलाई आकर आलीशान कार्यालय खोलने के बाद प्रसार-प्रचार कर आम जनता को झांसे में लेकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठगों ने दो महीने में 8 लाख रुपए की ठगी की थी. कार्यालय बंद कर भागने से पहले ही स्मृतिनगर पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा. पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया, फिन आर्बिट फायनेंस सर्विसेस कम्पनी के नाम से जुनवानी क्षेत्र में कार्यालक खोलकर संचालक इंदौर निवासी जितेन्द्र सिंह, मध्यप्रदेश के धार जिले के योगेन्द्र रविन्द्र पाटीदार एवं रोहित सिंह, इंदौर आम जनता को आसान शर्तों पर ऋण दिलाने और आसान कागजी कार्रवाई, कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे.


