छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में शासकीय छात्रावास में नाबालिग से दुष्कर्म, आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को सस्पेंड करने के निर्देश, मंत्री ने कलेक्टर, एसपी को दिए कड़े निर्देश….
रायपुर। छत्तीसगढ़ 415 किलों मीटर दूर सुकम जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बालिका की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और कलेक्टर आवासीय विद्यालय में पहुंचे। वहीं, मंत्री कवासी लखमा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है। एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है। आश्रम अधीक्षक और स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।


