देश
इंडिगो का यात्रियों को एकमुश्त छूट की घोषणा, रिफंड के साथ उड़ानों को पुनर्निर्धारित या रद्द करने का मिला विकल्प

नई दिल्ली। एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने 8 से 11 सितंबर तक की टिकट रखने वाले यात्रियों को तारीख या उड़ान में बदलाव करने पर लागू शुल्क में एकमुश्त छूट की पेशकश की है। यह फैसला जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिया गया है।
एयरलाइन ने बुधवार को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा, “नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 के कारण इंडिगो 8 से 11 सितंबर 2023 के बीच दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की पेशकश कर रहा है।”


