छत्तीसगढ़

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आज भाटापारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आज भाटापारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में वारंटी, आदतन बदमाश एवं अंवैधानिक कार्यों में लिप्त तत्वों के विरुद्ध निरंतर चलाया जा रहा है अभियान

आज भाटापारा क्षेत्र में वारंटी, मारपीट, चाकूबाजी करने वाले आरोपियों सहित कुल 16 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार

इसके पूर्व बलौदाबाजार नगर में कांबिंग गस्त तथा सघन चेकिंग अभियान में 12 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार के विशेष निर्देश पर ज़िले भर में निरन्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 12.02.2024 को सुबह भाटापारा के दोनों थाना क्षेत्रों में जरायम और जरायमपेशा लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत वारण्टियों, अवैध शराब व्यवसायी चाकूबाज़ी और मारपीट करने वाले आदतन बदमाशों को गिरफ़्तार करने अलग अलग टीम बना कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसडीओपी भाटापारा, थाना प्रभारी भाटापारा और सिटी कोतवाली, सुहेला, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, सिमगा, लवन, पलारी के संयुक्त पुलिस बल से कार्यवाही की गई।

इस संपूर्ण कार्यवाही में 16 बदमाशों को गिरफ़्तार किया गया है, जिसमें से 04 स्थायी वारंटी, 03 गिरफ़्तारी वारंट के साथ अवैध रूप से बिक्री करने वाले शराब व्यवसायी, मारपीट, चोरी और चाकूबाजी के आरोपी हैं। सभी के ख़िलाफ़ संबंधित आपराधिक मामलों में कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार के निर्देशन में लगातार यह अभियान ज़िले में हर थाना/चौकी क्षेत्र में चलाया जायेगा। इसके पूर्व भी शनिवार की रात को इसी अभियान के आरंभ के रूप में थाना सिटी कोतवाली में काम्बिंग गश्त चला कर 12 लोगों को गिरफ़्तार किया गया था और आबकारी अधिनियम की लगातार कार्यवाही में पिछले 04 दिनों में ही कुल 27 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

आरोपियों के नाम
01. सगुन दास उर्फ मारकंडे पिता पुनीत उम्र 28 वर्ष निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
02. मनीष यादव उर्फ पार्षद यादव पिता भारत यादव उम्र 18 वर्ष निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
03. लावेन टंडन पिता प्रेमदास उम्र 18 वर्ष निवासी हेमु कल्याणी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
04. करन चेलक पिता उदव चेलक उम्र 22 वर्ष निवासी गुरुनानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
05. भीमदास मानिकपुरी पिता पुजारी दास उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
06. जीवन दास मानिकपुरी पिता जगदीश दास उम्र 44 वर्ष निवासी मुंशी इस्माइल वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
07. सोनू निषाद पिता परस राम निषाद उम्र 23 वर्ष सकिन संत माता वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
08. दिनेश उर्फ अप्पू साहू पिता लोकू राम साहू निवासी परशुराम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
09. प्रदीप डहरिया पिता अमित डहरिया उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
10. मनहरण यादव पिता लाल यादव उम्र 40 निवासी गांधी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
11. नैना दास पिता सरजू राम उम्र 58 निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
12. बबला मसीह पिता पवन मसीह उम्र 58 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
13. रामशरण बंजारे पिता मेहतर बंजारे उम्र 48 वर्ष निवासी हेमू कल्याणी वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
14. दीपक निर्मलकर पिता हरिराम उम्र 35 साल निवासी संतकंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
15. तना राम निषाद पिता श्यामलाल 32 साल निवासी ग्राम जरौद थाना भाटापारा ग्रामीण
16. रोहित सेन पिता शिव कुमार सेन उम्र 21 साल निवासी ग्राम माचाभाट थाना भाटापारा ग्रामीण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button