क्राइमछत्तीसगढ़

झारखंड से छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही नशीली दवा, तीन आरोपियों से पौने दो लाख का माल बरामद…

बलरामपुर। जिले की राजपुर पुलिस ने प्रतिबन्धित नशीली दवाओं का अवैध परिवहन करते 3 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली दवाओं, कफ सिरफ, इंजेक्शन और टैबलेट का जखीरा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 76 हजार बताई गई है.

जानकारी के अनुसार, राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं का झारखण्ड के गढ़वा से अवैध परिवहन कर छत्तीसगढ़ के अन्य स्थानों पर बेचा जाता है. इस पर पुलिस ने एनएच 343 पर स्थित झींगों के सागौन जंगल के पास घेरा बंदी की.

मुखबिर की सूचना के आधार पर बलरामपुर की ओर से राजपुर की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन को पुलिस ने रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान प्रतिबन्धित दवाओं को जब्त किया, जिसकी कीमत एक लाख 76 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने चार पहिया वाहन को भी जब्त किया है, और तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button