Uncategorized

Jagdalpur acid attack:- शादी के बीच मंडप पर बैठे दूल्हा- दुल्हन पर एसिड अटैक, दूल्हा- दुल्हन समेत दस झुलसे

Jagdalpur news। चलती शादी कर बीच मंडप पर बैठे दूल्हा-दुल्हन पर अज्ञात शख्स ने एसिड अटैक कर दिया। जिसके चलते दूल्हा- दुल्हन समेत दस लोग झुलस गए। बताया जाता है कि यह हमला तब हुआ जब शादी के दौरान लाइट चली गई थी। जिसके चलते एसिड फेंकने वाले का पता नही चल पाया है। घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाबाल में कल शादी की रस्में निभाई जा रही थी। सुधापाल गांव के रहने वाले 23 वर्षीय डमरू बघेल की शादी आमाबाल की 19 वर्षीय सुनीता कश्यप के साथ तय हुई थी। जिसके चलते वे लोग बारात लेकर यहां आए थे। नाश्ता- पानी के बाद देर शाम विवाह की रस्में निभाई जा रही थी। दूल्हा- दुल्हन मंडप में बैठे थे।

और उनके चारो तरफ रिश्तेदार बैठ कर शादी देख रहे थे। चारों तरफ खुशियों का माहौल था। तभी अचानक वहां बिजली चली गई। इसी बीच किसी ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूल्हा- दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इससे दूल्हा- दुल्हन के अलावा आस- पास बैठे लोग भी झुलस गए। थोड़ी देर बाद लाइट आई तो पता चला कि दूल्हा- दुल्हन समेत लगभग दस लोग झुलस गए थे।

शादी में शामिल अन्य लोगो ने पीड़ितों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल पहुँचाया। जहां डॉक्टर झुलसे लोगो का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर व सामान्य है। एसिड अटैक करने वालो का फिलहाल पता नही चला है। आशंका जताई जा रही है कि शादी में शामिल दूल्हा या दुल्हन के किसी रिश्तेदार ने ही एसिड अटैक किया होगा।

एसिड अटैक में ये हुए घायल:-

दूल्हा 23 वर्षीय डमरू बघेल, दुल्हन 19 वर्षीय सुनीता कश्यप, 32 वर्षीय संपत बघेल, 6 वर्षीय टेमेश्वर मौर्य, 19 वर्षीय तुला कश्यप, 4 वर्षीय जामिनी कश्यप, 25 वर्षीय गूंजी ठाकुर, 29 वर्षीय कारी बाई कश्यप, 29 वर्षीय गुनमनी कश्यप, 38 वर्षीय मालती कश्यप, 38 वर्षीय मिटकी कश्यप व 38 वर्षीय गोयनदा कश्यप एसिड से झुलसे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button