देश

Jammu-Kashmir Encounter Video : जवानों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़, गोलियों की आवाज से गूंज रही घाटी, आप भी देखें वीडियो

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इन मुठभेड़ों में जवानों को सफलता भी मिल रही है, लेकिन फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के के डोडा जिले के गांडोह के सिनू इलाके में आतंकवादियों और भारतीय सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ अब भी जारी है। यहां जमकर गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ मौके पर हैं. इस क्षेत्र में दो आतंकी हमले हो चुके हैं।

वायरल हो रहा मुठभेड़ का वीडियो

मुठभेड़ स्थल को घेर लिया गया है और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तेज आवाजें सुनी जा सकती हैं, जो पहाड़ों में गूंज रही हैं। यह मुठभेड़ उस समय हुई है जब कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।

हाल ही के दिनों में बढ़ी आतंकी गतिविधियां

सुरक्षा बलों ने हाल के दिनों में कई आतंकवादियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ एक बार फिर कश्मीर में आतंकवाद के खतरे को उजागर करता है। भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का मुकाबला करने के लिए अथक प्रयास किए हैं और उन्हें कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button