छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मिली 20 साल की सजा, आहत युवक ने लगाई जेल में फांसी, सुसाइट नोट में बयां किया दर्द…

जांजगीर-चांपा। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे कैदी ने जिला जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, बीते 5 अप्रैल को ग्राम खैरा निवासी 24 वर्षीय बनवारी लाल कश्यप को अदालत ने 376 के मामले में 20 साल की सजा सुनाई थी. वर्ष 2022 में नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था. मृत युवक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लड़की के मामा के जान से मारने की धमकी देने की बात लिखी थी.

युवक के पास से बरामद सुसाइड नोट में नाबालिग लड़की और उसके परिवार वालों पर जबरन फंसाने का आरोप लगाया है. बताया गया कि लड़के के साथ लड़की छह महीने तक लखनऊ में रही थी, जिसके बाद परिजन लड़की को वापस ले आए थे.

जेल प्रशासन ने शुरू की जांच

इधर बंदी के आत्महत्या किए जाने पर जेल प्रशासन ने अपनी जांच शुरू कर दी है. बंदियों की सुरक्षा और निगरानी में लापरवाही को ध्यान में रखते हुए घटना स्थल बैरक नंबर 10 में तैनात प्रहरी और बैरक के व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की गई है. इसके साथ ही लड़के की फोटो जेल के अंदर कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button