छत्तीसगढ़

जशपुर बिग ब्रेकिंग:-राह चलते पहाड़ी कोरवाओं के साथ हुआ ऐसा हादसा कि एक महिला की हो गई मौत,दो बच्चों समेत तीन घायल,कैसे और कहां हुई यह भीषण घटना, पढ़िए पूरी ख़बर…

 

बगीचा,जशपुर। बीती रात यहां राह चलते पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ भीषण हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात कार उन्हे कुचलते हुए निकल गई। हादसे में एक पहाड़ी कोरवा महिला की मौत हो गई है।वहीं 2 बच्चों के साथ एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बगीचा मुख्य मार्ग में एटीएम के पास यह भीषण हादसा हुआ है।घटना रात्रि लगभग 08:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार हाईस्कूल चौक की ओर से आ रही थी। इसी दौरान पहाड़ी कोरवा परिवार धान काटकर उसी मार्ग से वापस बाजार डाँड़ की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हे जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए फरार हो गई। घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई वहीं अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों ने एम्बुलेंस व पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके लगभग आधे घंटे बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची। तब तक घायल सड़क पर तड़पते रहे।घायलों को बगीचा अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है।
इधर, घटना के बाद बगीचा पुलिस ने नाकेबंदी कराते हुए सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। इस घटना से नगरवासियों में रोष व्याप्त है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button