शाहरुख खान की जवान को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. जवान ने इस हफ्ते रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ और विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को बुरी तरह पीट दिया है. जवान की कमाई के सामने ये फिल्में दूर-दूर तक नहीं टिकतीं.
1000 करोड़ के पार शाहरुख खान की ‘जवान’
नयनतारा और शाहरुख खान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. जवान ने 19वें दिन करीब 5.30 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ जवान की भारत में कुल कमाई 566.08 करोड़ हो गई है. वहीं दुनियाभर में जवान ने 1005 करोड़ की कमाई कर ली है. ओवरसीज में जवान ने 331.15 करोड़ की शानदार कमाई की है.
इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में
जवान को इस पूरे हफ्ते कमाई का अच्छा मौका मिल रहा है. इस हफ्ते यानि 28 सितंबर को विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ और रिचा चड्ढा और अली फज़ल की फिल्म फुकरे 3 रिलीज हो रही है. फुकरे सीरीज की 2 फिल्मों को फैंस का भरपूर प्यार मिल चुका है. ऐसे में माना जा रहा है कि फुकरे 3 जवान की कमाई पर असर डाल सकती है. वहीं विवेक अग्निहोत्री की फिल्मों की अलग टारगेट ऑडियंस है, जिसने ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को शानदार कमाई के मौके दिए. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ को साइड लाइन कर सकती हैं।