नई दिल्ली। कांग्रेस पर वीडियो के माध्यम से भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों की याद दिलाने के लिए चलाए जा रहे ‘कांग्रेस फाइल्स’ अभियान के तहत भाजपा ने इस अभियान के सीजन-2 का पहला एपिसोड जारी कर दिया। बुधवार को जारी किए गए ‘कांग्रेस फाइल्स के सीजन 2’ के पहले एपिसोड में भाजपा ने कारगिल शहीदों के परिजनों को आवंटित होने वाले फ्लैट्स में भी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर अपने करप्शन का ‘काले आदर्श’ स्थापित करने का आरोप लगाया है। 5 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में पहले भाजपा ने ‘कांग्रेस फाइल्स’ के पहले सीजन के विभिन्न एपिसोड्स के ़फ्लैश बैक को दोहराते हुए 2 करोड़ में पेंटिंग खरीदने, कोयला घोटाले, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले और 2जी घोटाले का जिक्र किया। इसके बाद कारगिल शहीदों के परिजनों को आवंटित होने वाले आदर्श फ्लैट्स घोटाले से जुड़ी उस समय की खबरों और मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जितना नीचे गिर गई थी, उतना तो उसके राज में शेयर मार्केट भी नहीं गिरा था। सत्ता में बैठी कांग्रेस ने तो शहीदों के परिजनों का ध्यान रखने की बजाय उनके हक का घर तक छीन लिया था,उनके साथ विश्वासघात किया था। कांग्रेस नेताओं, सैन्य अधिकारियों और नौकरशाहों ने अपात्र होते हुए भी नियमों को बदल कर अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर इन फ्लैट्स को आवंटित करा लिया था। भाजपा ने ‘कांग्रेस फाइल्स के सीजन 2’ के दूसरे एपिसोड में कांग्रेस पर 1948 से ही भ्रष्टाचार की शुरूआत कर देने से जुड़े तथ्यों को सामने रखने और रक्षा क्षेत्र से जुड़े घोटालों के बारे में बताने का दावा किया है।
Related Articles
शराब घोटाले मामले में एपी त्रिपाठी सहित तीन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, टूटेजा व ढेबर को रहना होगा जेल में
March 7, 2025
Maha Kumbh Train Attacked: झांसी से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर उपद्रवियों ने किया हमला, पथराव से दहशत में यात्री, देखें खौफनाक VIDEO
January 28, 2025


