
रांची: अगामी दिनों झारखंड में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसके लिए अब सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। हाल ही में झारखंड बीजेपी ने अपने 66 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। लिस्ट जारी होते ही बीजेपी में भगदड़ मच गई है। अब टिकट नहीं मिलने से नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है।
सरायकेला विधानसभा से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। इसके अलावा पोटका विधानसभा से पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि झारखंड में 81 सीटों पर दो चरणों पर मतदान होगा। पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। वहीं नतीजे 23 नवंबर को जारी किए जाएंगे। बीजेपी ने 66 नामों की पहली जंबो सूची शनिवार को जारी कर दी
