छत्तीसगढ़

कोरबा में रफ्तार का कहरः 2 बाइकों की जोरदार भिड़ंत, बहनों के सामने भाई ने तोड़ा दम, 4 गंभीर रूप से घायल…

कोरबा. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौरके पर मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़ंकप मच गया है.

बता दें कि, पूरी घटना बालको थाना अंतर्गत अजगरबहार के पास घटी है. हादसा उस वक्त हुआ जब 28 वर्षीय युवक दर्री जेलगांव निवासी बाइक में सवार होकर पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था. उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हुई. हादसे में 28 वर्षीय रामायण मंझवार की मौत हो गई. वहीं मृतक की 2 बहनें, एक 5 साल की बच्ची समेत 4 लोगों को गंभीर चोटें आई है.

घटना के बाद तत्काल घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button