छत्तीसगढ़
कांकेर : 16 लाख के दो हार्डकोर इनामी नक्सली समेत 3 गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री समेत 2000 के नोट बरामद
कांकेर. कांकेर पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में अहम सफलता मिली है. बीएसएफ और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने 3 नक्सलियों (naxalites) को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तीन नक्सलियों (Maoists) में 16 लाख रुपये के 2 हार्डकोर नक्सली और 1 जनमिलिशिया सदस्य है. नक्सलियों के पास से 8 किलो आईईडी, वॉकी टॉकी और अन्य समान जब्त किया गया है.
कांकेर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र के केसोकोडी, गट्टाकाल, गोमे की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी. सर्चिंग के दौरान केसोकोडी के पहाड़ी जंगल में 3 संदिग्ध जवानों को देखकर भागने लगे. जिन्हें घेरा बंदी कर जवानों ने पकड़ा.

