Uncategorized

कवर्धा CRIME : पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कवर्धा. कबीरधाम जिले से एक सनसनी खबर सामने आ रही है, जहां हत्या और आत्महत्या की घटना दोनों एक साथ हुई है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. सनकी पति ने पहले अपनी ही पत्नी को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिया फिर खुद फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी. यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के अमलीटोला बदना गांव का है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल शुरू कर दी है. आखिर सनकी पति रामसिंह मरावी ने किस बात पर अपने ही पत्नी सरोज बाई मरावी की जान ली और खुद फांसी लगाकर जान दी है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही. दोनों शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button