क्राइमदेश

Kerala Weather Updates: वायनाड में भारी भूस्खलन, 44 लोगों की मौत, मलबे में कई लोग दबे, हेल्पलाइन नंबर जारी

Massive landslide in Wayanad district: भारी बारिश की वजह से केरल के वायनाड जिले में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक 44 लोगों की जान चली गई है और कई लोग अभी भी मलबे में दब गए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम तेजी से जारी है।

राज्य सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए सेना की मदद मांगी है। आपको बता दें कि वायनाड जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ियों से मिट्टी और चट्टानें खिसक गईं, जिससे गांवों और सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया।

इस घटना में कई घर तबाह हो गए और कई लोग बेघर हो गए हैं। घटनास्थल पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें तुरंत भेजी गईं।

राज्य सरकार ने सेना से भी मदद मांगी

लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने सेना से भी मदद मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जो कि निम्नलिखित हैं

  • 9656938689
  • 8086010833

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जताया दुख

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठा रही है। तो वहीं मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में और भी कठिनाई हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button