देश

बड़ी खबरः दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, MP से उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग

भोपाल। भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूएन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत चीन को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा (जनसंख्या)आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट की मानें तो भारत की आबादी 142 करोड़ 86 लाख हो गई है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग मध्यप्रदेश (एमपी) से उठी है। देश में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए बीजेपी विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत बताया है।बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की जरूरत अब नहीं तो कब होगी। जो बुद्धिजीवी कहते है जरूरत नहीं है, वो बताये अब उनका क्या विचार है। आखिरकार रोजगार, खाना रहने के लिए जमीन सभी चीज़ों की पूर्ति जरूरी है। जनसंख्या विस्फोट को लेकर अब आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। ये भारत की राजनीतिक व्यवस्था की ड्यूटी है कि ये नेता तय करें कि वो क्या चाहते हैं। दिग्विजय सिंह के मुस्लिम जनसंख्या वाले बयान पर रामेश्वर ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अब जनसंख्या का पाठ पढ़ने की जरूरत है। करोड़ों की जनता में 42 करोड़ तो उनकी संख्या डायरेक्ट है बाकी के 100 करोड़ हम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button