देश

‘योगीराज’ में खाकी बेलगामः पुलिस से सांठगांठ कर दबंगों ने कब्जा की 50 करोड़ की जमीन! FIR नहीं लिख रहे कानून के रखवाले, कब होगी कार्रवाई ?

आगरा. यूपी पुलिस एक बार फिर अपनी काली करतूतों को लेकर चर्चा में हैं. पुलिस पर आरोप है कि एक बड़े अधिकारी ने दबंगों के साथ मिलकर एक जमीन को कब्जा करा दिया. वहीं पीड़ित के कई बार शिकायत करने के बाद भी उसकी एक न सुनी गई. इससे पहले भी पुलिस पर प्लॉट को कब्जा कराने का आरोप लग चुका है.

बता दें कि पूरा मामला सिकंदरा क्षेत्र के क्रॉस मोल रोड का है. जहां दबंगों ने गुंडई दिखाते हुए जमीन मालिक से जमीन के दस्तावेज छीन लिए और उस पर कब्जा कर लिया. जब मामले की शिकायत लेकर पीड़ित थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने उसे ही थाने में घंटों बैठा लिया.

पीड़ित का आरोप है कि 50 करोड़ कीमत के प्लॉट पर दबंगों ने पुलिस के साथ मिलकर कब्जा किया है. पीड़ित का कहना है कि आरोपी भाजपा नेता है और उसकी भाजपा में अच्छी पकड़ है. इसी वजह से पुलिस शिकायत नहीं लिख रही है. उसका कहना है कि फर्जी वसीयतनामा बनवाकर उसकी जमीन पर कब्जा किया गया है. अब पीड़ित ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button