छत्तीसगढ़

Kisan MahaSammelan: लोकसभा चुनाव से पहले BJP इस दिन करने जा रही किसान महासम्मेलन का आयोजन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल

रायपुर।Kisan MahaSammelan: 9 मार्च को बीजेपी का किसान महासम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन के माध्यम से किसानों को जोड़कर मोर्चें को मजबूत किया जाएगा। सांईंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस किसान सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा कर गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर कार्य रही है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 09 मार्च को प्रदेश स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसे किसान महाकुंभ का नाम दिया गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। साथ ही पार्टी के कई वरिष्ण कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button