छत्तीसगढ़

अतीक के दफ्तर में चाकू-खून के धब्बे:साड़ी और चूड़ियां भी बिखरी मिलीं, 34 दिन पहले यहां मिला था 74 लाख कैश

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर में सोमवार को जगह-जगह खून फैला मिला। सीढ़ियों, कमरे और किचन में खून के ताजे धब्बे मिले हैं। फर्स्ट फ्लोर पर एक महिला की साड़ी और कुछ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। एक चाकू भी मिला है। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) को जांच के लिए मौके पर बुलाया है। मीडियाकर्मियों से ऑफिस खाली करा दिया गया है। टीम जांच कर रही है कि ब्लड कितने दिन पुराना है। किसका है?

यह दफ्तर अतीक के गढ़ चकिया इलाके में है। 2020 में इसे प्रयागराज प्राधिकरण ऑथोरिटी (PDA) ने बुलडोजर चलाया था। तब से ये खाली पड़ा है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद 21 मार्च यानी 34 दिन पहले इसी दफ्तर में पुलिस को 74 लाख रुपए कैश और 10 पिस्टल मिली थी।

CCTV कैमरों को चेक किया जा रहा है: ACP
ACP कोतवाली सतेंद्र पी. तिवारी ने कहा, “फोरेंसिक टीम यह जांच करेंगी कि ये धब्बे खून के हैं या कुछ और। खून के धब्बे हैं तो किसका खून हैं, यह भी जांच का विषय है। आसपास लगे CCTV कैमरों को चेक किया जा रहा है। देखा जाएगा कि हाल ही में क्या कोई शख्स अंदर गया है? आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button