देश

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में रेजिडेंट डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल, बंद रहेंगी सरकारी अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं

कोलकाता: बीते दिनों कोलकाता में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद देश के कई हिस्सों में आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी। लिस ने महिला डॉक्टर की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी कड़ी में महिला डॉक्टर की हत्या के खिलाफ आज पूरे देश में रेजिडेंट डॉक्टर्स की देशव्यापी हड़ताल ऐलान कर दिया है।

वहीं सरकारी अस्पतालों के फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी इस हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। इस हड़ताल के दौरान दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं बंद रहेगी । इस हड़ताल में डॉक्टरों के संगठन ने मामले में तुरंत कार्रवाई, घटना की पारदर्शी जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। इसी के साथ ही हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा की मांग का भी मुद्दा उठाया है।

बता दें कि, पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है। हॉस्पिटल में सिविक वॉलंटियर के तौर पर आरोपी काम करता था। वहीं पूछताछ में आरोपी ने कई बड़े खुलासे कई हैं। आरोपी संजय रॉय ने बताया कि उसने शराब पीते हुए अश्लील फिल्म देखने के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button