देश

Lalbaugcha Raja 2024: मुंबई लालबागचा राजा ने पहना 15 करोड़ रुपए का सोना, सिर पर पहने स्वर्णिम मुकुट बना आकर्षण का केंद्र

मुंबई: Lalbaugcha Raja 2024 first look पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर धूम है। हर तरफ गणेश जी की स्थापना को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई के लालबाग का राजा को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिला है। मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा की पहल झलक सामने आ गई है। उनके मस्तक की शोभा बढ़ा रहा 16 करोड़ का मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मैरून रंग की पोशाक पहने बप्पा की एक झलक देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।

Lalbaugcha Raja 2024 first look मुंबई के लालबागचा राजा का पहला लुक आज, 5 सितंबर को मुंबई के लालबाग में लालबागचा राजा मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले अनावरण किया गया, जो शनिवार, 7 सितंबर से शुरू होगा। गणेश चतुर्थी का दस दिवसीय उत्सव “चतुर्थी” से शुरू होता है और “अनंत चतुर्दशी” के साथ समाप्त होता है। लालबागचा राजा का इतिहास काफी प्रसिद्ध है क्योंकि यह मुंबई की सबसे लोकप्रिय गणेश मूर्तियों में से एक है, जो लालबाग में पुतलाबाई चॉल में स्थित है।

गणेश मंडल के ऑनरी पद पर अनंत अंबानी

रिपोर्ट के मुताबिक, लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में अनंत अंबानी को ऑनरी पद पर नियुक्त किया गया है। अंबानी परिवार इस गणेश मंडल के पैसेंट असिसटेंट फंड स्कीम में योगदान दिया है। रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा मंडल को 24 डायलिसिस मशीनें भी दी हैं। हर साल अंबानी परिवार करोड़ों के दान भी देता है।

इस साल के लालबागचा राजा का मुख्य आकर्षण 15 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम सोने का मुकुट है, जिसे कथित तौर पर अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन द्वारा दान किया गया है। सिर पर लगे मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आ रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button