देश

Lok Sabha Election 2024: अचानक राहुल गांधी की तबीयत हुई खराब, उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। अब दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडिया ब्लॉक की रैली का आयोजन किया है।

इस रैली को ‘उलगुलान रैली’ नाम दिया गया है।

इस रैली में विपक्षी गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह इस रैली में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। इस बीच खबर आ रही है कि राहुल गांधी इस रैली का हिस्सा नहीं बनेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी ‘उलगुलान रैली’ में शामिल नहीं होंगे। अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई है। ऐसे में राहुल गांधी का नई दिल्ली से बाहर जाना मुमकिन नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button