मध्य प्रदेश: बारातियों से भरी बस ट्रक से भिड़ी: MP के 2 समेत 5 लोगों की मौत, दो हिस्सों में बटी बस, सीएम ने 2-2 लाख राहत राशि का किया ऐलान
भिंड। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सीमा में बरातियों से भरी बस और ट्रक से भीषण टक्कर हो गई. जबरदस्त टक्कर में बस दो हिस्सों में बटकर पलट गई. छत का हिस्सा दस फिट दूर सड़क किनारे जाकर पलटा. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. जिसमें दो लोग भिंड के रहने वाले हैं. जबकि कई लोग घायल है. घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.
जानकारी के मुताबिक यूपी के रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ेला निवासी मलू पाल के दो पुत्रों पप्पू और सुनील पाल की रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धूता निवासी रामधनी पाल की बेटियों के साथ शादी थी. रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय शनिवार की रात ढाई बजे के करीब बस की ट्रक से टक्कर हो गई. बस में 40 लोग सवार थे. 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है. गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.



