क्राइमदेश

मध्यप्रदेश लुटेरी दुल्हन: नगदी और जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, दूल्हा रोते हुए कर रहा इंसाफ की गुहार…

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा से एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती ने फोन के माध्यम से पीड़ित युवक से दोस्ती की। फिर शादी करने की लिए हां बोलकर तिलक वाले दिन गहने, नगदी लेकर फरार हो गई। अब बेचारा दूल्हा माथे पर हाथ पकड़कर पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रहा है। ये पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, अशोक तिवारी जुड़वानी निवासी ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी फोन पर पूजा तिवारी नाम की युवती से बातचीत शुरू हुई थी। इस दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। अशोक ने समान थाना क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहने के लिए पूजा तिवारी को दिया था। बातचीत के दौरान पूजा ने बताया कि उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया है। वो अपनी मां के साथ रहती है। उसने आगे कहा कि मेरे पिता के पास शादी के लिए पैसे नहीं है। इसके बाद अशोक ने ही उसे रीवा के नेहरू नगर में किराए का मकान दिलवाया।

बीते दिनों ही दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की सोची और विवाह तय हुआ। गुरुवार को शादी से पहले होने वाली रश्म ओली हुई। युवक के परिवार ने शादी के पहले दुल्हन को शगुन की सामग्री जेवर, रकम और अन्य समाग्री सौंपी और वहां से चले गए।

इधर, ओली की रश्म होने के चंद घंटों बाद ही लुटेरी दुल्हन पूजा तिवारी अपनी मां के साथ रश्म में मिली समाग्री लेकर फरार हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही पीड़ित परिवार को लगी तो सभी के होश उड़ गए और महिला व उसकी मां को तलाशने लगे। दुल्हन नहीं मिली तो पीड़ित ने इसकी शिकायत समान थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button