देश

रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे चार भारतीय छात्रों की डूबने से मौत एक को बचाया

नई दिल्ली। रूस में मेडिकल पढ़ाई कर रहे चार भारतीय छात्रों की शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग के वोल्खोव नदी में डूबने से मौत हो गई जबकि एक छात्र को बचा लिया गया है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना की पुष्टि भारतीय मिशन ने की और बताया कि मृतक भारतीय छात्रों के शवों को जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, चार छात्र दो लड़के दो लड़ाकियां जिनकी उम्र 18-20 की है। रूस के वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे। रूसी मीडिया ने बताया कि वोल्खोव नदी के तट से बाहर निकली एक भारतीय छात्रा मुसीबत में फंस गई और उसके चार साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी नदी में डूब गये।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि तीसरे लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। मॉस्को में भारतीय दूतावास ने एक्स को बताया हम शवों को जल्द से जल्द रिश्तेदारों के पास भेजने के लिए काम कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसे उचित इलाज भी मुहैया कराया जा रहा है। सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि ये छात्र वेलिकि नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह वेलिकि नोवगोरोड के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर शवों को जल्द से जल्द रिश्तेदारों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button