Matthew Perry dies: फ्रेंड्स सीरियल सीरीज से लोगों के दिलों में छाने वाले मैथ्यू पेरी ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में छाई दुख की लहर

Matthew Perry dies: फ्रेंड्स नाम की सीरीज में चैंडलर बिंग बनकर पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके मैथ्यू पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्होंने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया लेकिन 54 की उम्र में अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. पेरी के अचानक निधन से अब पूरी दुनिया इस शब्द है और बेहद दुखी है या दुख की लहर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज तक में नजर आई है लोग सोशल मीडिया में उनकी दुखद मौत को लेकर सांत्वना जाहिर कर रहे हैं.
पेरी, लॉस एंजलिस में अपने घर में मृत पाए गए. एक्ट्रेस करीना ने मैथ्यू पेरी के निधन पर बेहद दुख जताया है. उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है.इसमें उन्होंने लिखा है, ‘चांडलर हमेशा रहेगा.’ ‘मैं जानती हूं कि मेरे भी बुरे दिन होते हैं लेकिन फिर मुझे याद आता है मेरे पास कितनी क्यूट स्माइल है.’ इसी तरह रणबीर सिंह और कियारा आडवाणी ने भी उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है. रणवीर सिंह ने सोशल में उनकी फोटो शेयर कर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया. कियारा आडवाणी ने भी मैथ्यू के निधन की पर दुख जताया है. इसी तरह करिश्मा और आमिर खान ने भी दुख जताया है.


