छत्तीसगढ़

सक्ती: दो बच्चों को जहर देकर मां ने की खुदकुशी: पति दूसरी महिला को लेकर भागा, पत्नी ने पहले बच्चों को मारा फिर खुद भी दे दी जान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। दूसरी महिला के साथ पति के भाग जाने के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह सक्ती रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त की तो उसकी पहचान प्रीति 24 वर्ष नंदेली के रूप में हुई। पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि महिला का पति रविवार (7 मई) को मोहल्ले की एक महिला को लेकर भाग गया। इस जानकारी के बाद से ही महिला काफी दुखी थी और मंगलवार को जब परिजन सो गए तो अपने दो बच्चों को जहर दिया और खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजन बुधवार की सुबह उठे तो दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत पड़े हुए थे और उनके मुहं से झाग भी निकल रहा था।

फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button