छत्तीसगढ़

नारायणपुर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ अपडेट: लाल आतंक पर कहर बनकर टूटे जवान,14 नक्सलियों के शव बरामद, 24 माओवादियों के मारे जाने की खबर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर से जवानों को लाल आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच आज दोपहर जारी मुठभेड़ में 24 नक्सली मारे गए हैं. जवानों ने घटना स्थल से मारे गए 14 नक्सलियों के शव को बरामद किया है. वहीं मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किये गए हैं.

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नेंदूर और थुलथुली गांव के जंगलों में हो रही है. 3 अक्टूबर को डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के थाना ओर्चा और बारसूर क्षेत्र के गांव गोवेल, नेंदूर और थुलथुली की ओर सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थी. अभियान के दौरान आज 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में 24 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मौके से जवानों ने AK 47 और SLR जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान अभी भी जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button