छत्तीसगढ़

Naxalite Killed Youth : नक्सलियों ने की युवक की गोली मार कर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

केशकाल : छत्तीसगढ़ में पिछले कुइछ समय से नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाकर उनका खात्मा किया जा रहा है। जवानों और नक्सलियों के बीच आए दिन हो रही मुठभेड़ में कई नक्सली अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रह अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। नक्सली आए दिन किसी न किसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार नक्सलियों ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

नक्सलियों ने कायराना करतूत को दिया अंजाम

दरअसल, केशकाल के धनोरा क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना एके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इस दौरान उसके घर के पास घात लगाया बैठे नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक की बहन उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

नारायणपुर में 7 नक्सली ढेर

वहीं, दूसरी तरफ नारायणपुर में भी बीती शाम जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी सातों नक्सलयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। साथ ही इस मुठभेड़ में ३ जवान भी घायल हुए हैं। इस पूरी घटना की पुष्टि SP गौरव रॉय ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button