छत्तीसगढ़

Oath Ceremony Of CM Vishnu Deo Sai : प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और नितिन नबीन आज शाम पहुंचेंगे रायपुर, शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी का लेंगे जायजा

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर की थी और अब भाजपा की ओर से विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया गया है। विष्णुदेव साय बुधवार 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

ओम माथुर और नितिन नबीन आज पहुंचेंगे रायपुर

वहीं, प्रदेश के नए सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन आज शाम को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद आईएम माथुर और नितिन नबीन शाम 5:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लेंगे। इसके बाद दोनों दिग्गज नेता आज रायपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

विधायक दल की बैठक में चुना गया था नेता

बता दें कि, तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही प्रदेश के नए मुखिया को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच 10 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद विष्णुदेव साय को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही बताया गया कि, 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा। साइंस कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button