देश

78 साल की हुईं सोनिया गांधी, जन्मदिन पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने बधाई संदेश में कही ये बात

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज सोमवार को 78वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं, उनके दीर्घायु होने, साथ ही उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

देश के कई अन्य शीर्ष नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ‘श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।’

Greetings to Smt. Sonia Gandhi Ji on her birthday. I pray for her long life and good health.

 

 

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी दी बधाई

कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोनिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी शालीनता और साहस को लेकर तारीफ की। उन्होंने X पर कहा, ‘कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की सच्ची समर्थक, विपरीत परिस्थितियों में भी अत्यंत शालीनता, गरिमा और साहस का परिचय देने वाली, सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।’

 

 

वहीं एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

क्या बोले केसी वेणुगोपाल?

कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी भी उन्हें एक्स पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी के तहत सुशासन के सालों के दौरान उनका नेतृत्व भारत की स्वतंत्रता के बाद विकास की यात्रा के लिए महत्वपूर्ण था।’

1998 में बनीं थीं कांग्रेस की अध्यक्ष

1998 में चुनी गईं सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं हैं। उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। राजनेता ने 1997 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली। कांग्रेस पार्टी की व्यापक मांगों के जवाब में, उन्होंने राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया और पार्टी की ओर से जोरदार प्रचार किया और अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं। राजनेता राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष भी थी।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button