Uncategorizedदेश

P20 Summit 2023 : PM मोदी ने P20 में उप​स्थित संसदीय अध्यक्षों को किया संबोधित, भारत के ऐतिहासिक कार्यों का किया बखान

नई दिल्ली:  हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए है। जहां पीएम ने जी20 के सदस्य देशों की संसदों के पीठासीन सभापतियों (P20) के 9वें सम्मेलन का सफल उद्घाटन किया। जिसकी जानकारी प्रधानमंत्री के कार्यालय से गुरुवार को दी गई थी। जिसकी थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है। इस कार्यक्रम में जी-20 के सभी सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। जिसकी मेजबानी भारतीय संसद द्वारा की जा रही है।

इस कार्यक्रम में जी-20 के सदस्य देशों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्षो  ने भाग लिया।  साथ ही इस बार नई दिल्ली जी-20 लीडर्स समिट की सदस्यता हासिल करने वाले अफ्रीकी देश के संसद भी पहली बार पी20 (P20 Summit 2023) में शामिल हुई है। इस पी20 शिखर सम्मेलन में सभी के लिए उपलब्ध डिजिटल मंचों के माध्यम से चार विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें लोगों के जीवन में बदलाव; महिलाओं के नेतृत्व में विकास; एसडीजी में तेजी लाना; और सतत ऊर्जा पारगमन विषय शामिल है।

पीएम मोदी ने भारत के ऐतिहासिक कार्यों का किया बखान

9वें G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (P20) में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं, “भारत चंद्रमा पर उतरा। भारत ने G20 शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की। आज, हम P20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन शक्ति का जश्न मनाने का भी एक माध्यम है।” हमारे देश के लोगों का। P20 शिखर सम्मेलन (P20 Summit 2023) भारत में आयोजित किया जा रहा है, जो लोकतंत्र की जननी है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भी है… दुनिया भर की संसदें बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान हैं…”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button