देश
KBC 15 : कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर अमिताभ बच्चन ने कहा, रट्टा मारने के बावजूद वह फिजिक्स में हो गए थे फेल
KBC 15: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर अपने निजी जीवन के किस्से साझा करने के लिए जाने जाते हैं। अब, उन्होंने कहा कि वह अपनी स्नातक परीक्षा में एक विषय में फेल हो गए थे, लेकिन बाद में किसी तरह उसे पास कर लिया। क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’सीजन 15 के एपिसोड 38 में होस्ट अमिताभ ने रोलओवर प्रतियोगी आशीष शर्मा का हॉट सीट पर स्वागत किया।


