PM Modi in Durg: दुर्ग में PM मोदी का संबोधन, तीन दिसंबर को आपको मिल जाएगी मुक्ति…मुझ पर भरोसा करो

दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। जिसके प्रचार प्रसार में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर दुर्ग जिले आ्रए हुए थे। जहां पीएम ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और छत्तीसगढ़ को भाजपा ही सवारेंगी।
बता दें कि कल भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री ने मोदी की गारंटी नाम से घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें युवाओँ और किसानों, धान खरीदी जैसी सभी के लिए बहुत सी योजनाएं शामिल थी। जिसमें से एक है आयुष्मान योजना, इसके विषय में मोदी ने 10 लाख तक का मुफ्त इलाज की बात कही। इसके साथ ही पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी का गारंटी कार्ड हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में भूखा सोने नहीं देगा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भरना है। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतो को नौकरियां बांटना। आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। पीएससी घोटाले में कांग्रेस ने यहीं तो किया है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने आपके बच्चों को बाहर कर दिया और अपने बच्चों को भर्ती किया। आप यहां सरकारी दफ्तरों में जाते हैं तो एक ही बात बोलता है, 30 टका कका.. आपका काम पक्का। कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। पीएम मोदी ने जनता से कहा कि मुझपर भरोसा करो, 3 दिसंबर को आपको मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि भाजपा की सरकार बन रही है। उन्होंने आगे कहा कि गरीबों की चिंता करना मैं अपना धर्म मानता हूं।


