विंध्य पहुंचे पीएम मोदी: विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन, 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश, थोड़ी देर में सम्मेलन को करेंगे संबोधित
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के विंध्य दौरे पर पहुंचे हुए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुपारी आर्ट से बनी कलाकृति भेंट कर पीएम मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती दिवस कार्यक्रम के अवसर पर विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
वे रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मुख्य कार्यक्रम एसएएफ ग्राउंड में होगा. यहां से मोदी 2300 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं और 7853 करोड़ रुपये की 5 नल-जल योजनाओं की सौगात देंगे. रीवा-इतवारी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मुख्य आतिथ्य में एस.ए.एफ ग्राउंड, रीवा में आयोजित #राष्ट्रीय_पंचायती_राज_दिवस समारोह#PMInRewaMP #NaMo_in_MP #KhushiyonKaGharhttps://t.co/u99lSfLxLK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 24, 2023

