छत्तीसगढ़

कवर्धा:तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: कछुए की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, जानिए कहां के शातिर तस्कर ?

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तस्करों का पर्दाफाश हुआ है. कछुए की तस्करी करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कारवाई की है.मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आई. स्कॉर्पियो वाहन में तस्करी कर कर रहे थे. पुलिस के शिकंजे में आ गए.

पुलिस ने बताया कि 1 जिंदा कछुवा सहित वाहन की जब्ती की गई है. 3 आरोपी बेमेतरा जिला और 2 कवर्धा के निवासी हैं. सिटी कोतवाली पुलिस ने कारवाई की है.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तस्कर हॉवी हो रहे हैं, जिनपर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. तस्करों को जेल में डाल रही है. इस कार्रवाई से इलाके के तस्करों में हड़कंप है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button