छत्तीसगढ़

जगदलपुर: जंगल में पुलिस को मिला मानव कंकाल, कपड़े और अन्य सामान भी लगे हाथ, ये है पूरा मामला…

जगदलपुर. शहर सीमा से सटे दुबेउमरगांव के जंगल में पुलिस ने मानव कंकाल बरामद किया है. कंकाल मिलने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. कंकाल के साथ कपड़े और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं. कंकाल की पहचान घाटलोहंगा इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय मीरा के रूप में हुई है.

एसडीओपी घनश्याम कावड़े ने बताया कि, मीरा नामक महिला पांच महीने पूर्व लापता हुई थी. मीरा का विवाह धनियालूर के एक युवक से हुआ था. युवक की मौत के बाद मीरा घाटलोहंगा आ गई थी. इसके बाद से वह यहीं रह रही थी. कपड़े, गुड़ाखू की डिब्बी औऱ अन्य सामानों को आधार मानकर उसके परिजन कह रहे हैं कि, कंकाल मीरा का है. कंकाल की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट करवाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button