राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने MP के 15 कलेक्टरों को किया सम्मानित, भूमि सम्मान 2023 से हुए पुरस्कृत, जानिए कौन हैं वो जिले ?
भोपाल। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया। जिसमें भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी कलेक्टर शामिल हैं। भोपाल जिले में भूमि सम्मान कलेक्टर की जगह अपर कलेक्टर माया अवस्थी ने नई दिल्ली में प्राप्त किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के 15 कलेक्टर्स और देश के 9 राज्य सचिव और 68 जिला कलेक्टर्स को उनकी टीमों के साथ भूमि सम्मान 2023 से सम्मानित किया है। डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम शासन का मूल के मुख्य घटनाओं के लिए संपूर्णता प्राप्त करने के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी कलेक्टर्स का सम्मान किया गया है।
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि, यह आयोजन राज्य के राजस्व और पंजीकरण पदाधिकारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जो अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पिछले 75 सालों में पहली बार भूमि सम्मान प्राप्त करेंगे। यह “भूमि सम्मान” को संस्थागत रूप से इतिहास रूप देने का ऐतिहासिक साल होगा।



